गैस पाइपलाइन में धमाके से जेसीबी के परखच्चे उड़े, 1 की मौत, 7 नाजुक; बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में धमाके से सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाका दहल गया। सोमवार को नाला निर्माणके दौरान रसोई गैस पाइपलाइन टूटने के बाद भयानक विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। विस्फोट से नाला खोद रहे जेसीबी के परखच्चे उड़ गए और कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त होकर गए। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और सदर थाने की पुलिस पहुंची और बचाव-राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन के पदाधिकारी घटना की छानबीन कर रहे हैं। बताया गया है कि गोबरसही से डुमरी की ओर जाने वाले रास्ते में नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी से आईओस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.