मेरठ, मई 6 -- अक्षरधाम सोसायटी के टावर बी-603 (छठी मंजिल) स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किचन में खाना बनाते समय गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। फ्लैट में किराए पर रह रहे अशोक शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा के परिवार के सदस्य उस वक्त रसोई में मौजूद थे। आग लगते ही परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और गैस पाइपलाइन की मेन होल्डर को नीचे से बंद कर दिया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या धनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- हंसपुरम में खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज से लगी आग यह फ्लैट मुरली सोलंकी के नाम पर पंजीकृत है, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं और उन्होंने यह फ्लैट किराए पर दे रखा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है...