शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर अब शाहजहांपुर जिले में भी साफ दिखने लगा है। गैस, तेल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि गैस पर निर्भर कई रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जबकि कई संचालकों ने भट्ठियों को विकल्प के रूप में अपना लिया है। शहर में पुरानी दिल्ली का जायका, द अल बैक और खाना खजाना जैसे रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद हैं। इन प्रतिष्ठानों में 10 से 15 कर्मचारियों की टीम काम करती थी, जो अब बेरोजगार हो गई है। इसके अलावा जिले में सौ से अधिक स्ट्रीट फूड स्टॉल भी बंद हो चुके हैं, जिससे छोटे व्यापारियों पर सीधा असर पड़ा है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रेस्टोरेंट संचालकों ने उन खाद्य पदार्थों के ऑर्डर लेना कम कर दिया है, जिनमें गैस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.