प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। धूमनगंज क्षेत्र के दादनपुर में घरेलू सिलेंडर में आग लगने से खलबली मच गई। आग की लपटों की वजह से गृहिणी झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। परिजनों ने महिला का अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस के अनुसार, दादनपुर निवासी मूलचंद्र की पत्नी शांति देवी गुरुवार को गैस चूल्हे पर तेल गर्म करने के लिए रखी थी। भूलवश वह थोड़ी देर के लिए रसोईघर से दूसरे कमरे में गई तो वहां उसकी आंख लग गई। कुछ देर बाद ही रसोईघर में आग की लपटें उठने लगीं। आंख खुली तो शांति देवी शोर मचाते हुए रसोईघर में जाकर गैस बुझाने का प्रयास करने में झुलस गई। आसपास के लोगों की तत्परता से आग बुझा दी गई, अन्यथा सिलेंडर फटने का भी खतरा बन गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.