गैस नही मिलने की एमओ से शिकायत
लातेहार, मई 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बुकिंग के बाद भी कई उपभोक्ताओं को समय पर एचपी गैस नहीं मिलने की शिकायत एमओ सुमित तिवारी से की गई है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग किये सप्ताह से अधिक हो गए हैं। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। एचपी गैस के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। एमओ से इसकी शिकायत कर गैस वितरण की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई है। इधर एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी गैस नही मिलने की शिकायत मिल रही है। गैस वितरण व्यवस्था को नही सुधारा जा रहा है। बता दे कि सिंह एचपी के पूर्व वितरक के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी गैस वितरण की स्थिति खराब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.