नवादा, अप्रैल 1 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता। गोविंदपुर में रसोई गैस की किल्लत दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। धनपुरी स्थित इंडियन गैस गोदाम पर गैस की आपूर्ति में लगातार देरी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि सही जानकारी के अभाव में लोग रोजाना लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं, लेकिन अंत में निराश होकर लौटना पड़ता है। मंगलवार को भी धनपुरी गैस गोदाम पर यही हालात देखने को मिला। गैस मिलने की उम्मीद में लोग सोमवार की रात 1 से 2 बजे के बीच ही लाइन में लग गए। लेकिन मंगलवार की सुबह यह सूचना मिली कि गैस नहीं बांटी जाएगी तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। फलस्वरूप नाराज उपभोक्ताओं ने गोविंदपुर-बरेव मुख्य पथ पर गैस सिलेंडर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री बस, स्कूल बस और बालू लदे ट्रक जाम में ...