हल्द्वानी, मई 3 -- लालकुआं। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने बिंदुखत्ता कार रोड चौराहे पर व्यवसायिक सिलेंडर पर 943 रुपये और 5 किलो सिलेंडर पर 251 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर आपदा को अवसर में बदलकर जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है और अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर भी 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसका सीधा असर आम जनता की रसोई पर पड़ेगा। यहां कामरेड आनंद सिंह सिजवाली, बिमला पाल, निर्मला शाही, नैन सिंह कोरंगा, अंबा दत्त बसकेती, गोपाल गढ़िया, सुंदर सिंह रावत रहे। यह भी पढ़ें- गैस कीमतों पर उक्रांद ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन संचालन खीम सिंह मेहरा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.