देहरादून, मार्च 29 -- चारधाम यात्रा बुकिंग पर गैस संकट की आंच नजर आने लगी है। यात्रा के लिए पंजीकरण नौ लाख से अधिक हो चुके हैं, लेकिन होटलों और वाहनों की बुकिंग में 50 से 80 प्रतिशत तक गिरावट है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। चारधाम यात्रा रूट के होटल कारोबारी कॉमर्शियल गैस ही नहीं, कमरों की बुकिंग के लिए कम फोन आने से भी परेशान हैं। उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूड़ा के मुताबिक बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री खाना बनाने का सामान साथ लेकर चलते हैं। ऐसे यात्री होटल में कमरों के साथ किचन भी बुक करवा देते हैं और खुद ही खाना बनाते हैं। वे कॉमर्शियल सिलेंडर साथ लेकर चलते हैं। इसकी रिफिलिंग स्थानीय होटल संचालक करवा देते हैं। लेकिन इस बार हम उन्हें यह भरोसा नहीं दिला पा रहे हैं कि उन्हें सिलेंडर मिल जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.