लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद उर्फ गुड्डे नवाब के रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने गैस की कथित किल्लत पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात काफी पहले से थे। सरकार को समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए था। केंद्र सरकार लगातार दावा करती रही कि उसके पास पर्याप्त भंडार है। हालांकि, जिस दिन सरकार ने दावा किया, उसके अगले ही दिन घरेलू एलपीजी के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए। अभी यह युद्ध का शुरुआती दौर है, अगर युद्ध लंबा खिंचा तो हालात और भी चिंताजनक हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.