नई दिल्ली, मार्च 17 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में दुनिया का सबसे प्रमुख जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग का अखाड़ा बन गया है। ईरान ने यहां से जहाजों की आवाजाही प्रभावी रूप से बंद कर दी है जिसके बाद एशिया के कई आयात पर निर्भर देशों में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। भारत समेत कई देश इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हाल यह है कि भारत के पड़ोसी देशों में इस समस्या से निपटने के लिए ऐसे उपाय लागू किए जा रहे हैं जो लोगों को कोरोना महामारी की याद दिला रहे हैं। पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी ईंधन संकट से निपटने के लिए हाल ही में एक ऐसा ही उपाय लागू किया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच श्रीलंका ने सोमवार को देश में पांच दिनों के बजाय चार दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की घोषणा की है। यह फैसला राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की अध्यक्षता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.