औरैया, मार्च 13 -- औरैया, संवाददाता। ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी संबंधी फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने तथा कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की कमी की भ्रामक खबरें फैलने के कारण लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदकर भंडारण करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कृत्रिम कमी पैदा होने की आशंका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने और उनके व्यावसायिक दुरुपयोग, कालाबाजारी तथा पेट्रोल-डीजल के अवैध भंडारण पर सख्त निगरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.