नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- राजधानी दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील होने लगी है। पलूशन का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। क्योंकि इस सीजन में पहली बार राजधानी दिल्ली में AQI का स्तर 300 पार पहुंच गया है। 2 नवंबर को सुबह 9 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों में AQI 312 (बहुत खराब कैटेगरी) दर्ज किया गया। बढ़ते AQI को कम करने के लिए CAQM ने GRAP-2 को लागू कर दिया है। इस दौरान ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू रहेंगी। इसके साथ ही कुछ नए बैन भी लगाए जाएंगे। जानिए क्या।जानिए क्या कदम उठाए जाएंगे?पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा GRAP स्टेज II के तहत, अधिकारियों को धूल-प्रदूषण को रोकने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने होंगे।सड़कों की मैकेनिकल सफाई सड़कों पर मशीनों से नियमित सफाई होगी, ताकि धूल न उड़े। जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव भी किया जाएगा।पानी का छिड़क...