अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से जा टकराया। दुर्घटना के चलते ट्रक मार्ग के बीचों-बीच फंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और तेज आवाज के साथ दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस व संबंधित विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को हटाने के प्रयास जारी हैं, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...