जामताड़ा, मार्च 21 -- जामताड़ा। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच जामताड़ा में रसोई गैस आपूर्ति का संकट गहराता जा रहा है। ईद की तैयारी कर रहे लोग और नवरात्र के दूसरे दिन भी गैस एजेंसियों के गोदामों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार नहीं टूटी। सुबह पांच बजे से ही लोग सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आए। व्रत रखने वाले उपभोक्ता पहले गैस सिलेंडर लेने की जद्दोजहद में लगे रहे। वहीं, ईद की तैयारियों में जुटे परिवारों के सदस्य भी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बढ़ती मांग के बीच आपूर्ति कम पड़ने से हालात और गंभीर हो गए हैं। जामताड़ा प्रखंड स्थित गोदाम पर शुक्रवार सुबह 8:15 बजे तक 350 से अधिक उपभोक्ता कतार में खड़े थे। डीएसी (डिलीवरी अथॉराइजेशन कोड) मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह से ही गोदाम परिसर में लंबी कतार लग गई। लोग मार्निंग वॉक छोड़ तड़के 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.