कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर एसडीएम ने गैस गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि गैस सिलेंडरों की कहीं पर भी कोई किल्लत नहीं है। महज अफवाह है। इन पर ध्यान न दिया जाए। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता के साथ क्षेत्र की गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोदामों में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति में भी कोई कमी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि कुछ लोग बेवजह अफवाह फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.