बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं, संवाददाता। बंद बाथरूम में गैस गीजर कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा मासूम बच्चे की हुई मौत से लगाया जा सकता है। इसके अलाव भी आसपास के जिलों में बीते दिनों हुई घटनाओं से पता चलता है। ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए शहर के डाक्टर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिला अस्पताल में उपचार लेने जाने वाले मरीजों को जागरूक करते हैं और बताते हैं। डाक्टरों की अपील है कि गैस गीजर चला रहे हैं तो थोड़ी जागरूकता का परिचय जरूर दें और खुद के साथ बच्चों को सावधान रखें। जिससे छोटे-छोटे बच्चों को दर्दनाक घटनाओं से बचाया जा सके। घटना में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित वार्ष्णेय व वरिष्ठ फिजीशियन एसएन कमल व बाल ए‌वं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. कप्तान सिंह व ईएमओ विशेष यादव का कहना है कि बच्चे को अस्पताल लाने में काफी देर हो चुकी थी। ऐ...