गैस को लेकर मारामारी, सड़क निर्माण में जल रहे घरेलू सिलेंडर
बरेली, मार्च 16 -- नवाबगंज। आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत बनी हुई है। हालात यह है कि गैस बुकिंग का सर्वर ठप है और एजेंसियों पर सिलेंडर पाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार को रिछोला किफायतुल्ला नहर की पुलिया से ग्रेम डैम नहर मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। यह निर्माण कार्य कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हो रहा है। आरोप है कि ठेकेदार कोलतार पिघलाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहा है। मजदूर सिलेंडरों की मदद से कोलतार गर्म कर सड़क निर्माण में लगे हुए थे। लोगों का कहना है कि जब आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, तब ठेके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.