कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटिहार में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जिले के सभी तीन अनुमंडलों में कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं।प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में 16,782 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 29 मार्च को 6,244 बुकिंग के विरुद्ध 6,276 सिलेंडर की आपूर्ति की गई। इसके अलावा 683 व्यावसायिक सिलेंडर भी स्टॉक में मौजूद हैं। डीएम ने बताया कि मांग के अनुरूप गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.