लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- जहां एक ओर गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी है। लंबी लाइनें लग रही हैं। वहीं अब अचानक से ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोन पंपों पर भी कतारें लगनी शुरू हो गई है। डीजल भरवाने के लिए लोग ट्रालियों पर ड्रम लादकर पहुंचने लगे हैं। इस समय कृषि कार्यों में डीजल की अत्यधिक आवश्यकता है। जबकि क्षेत्र की पेट्रोल पम्पो पर डीजल की किल्लत है,कई पम्पो पर मशीनों के नोजल ड्राई हो गए हैं। कस्ता में डीजल, पेट्रोल की बांध दी लिमिटकस्ता क्षेत्र की पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं को डीजल पेट्रोल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्टॉक खत्म होने के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। वर्तमान में कृषि कार्यों के लिए डीजल की सख्त जरूरत है। पंपों पर तेल न मिलने से सिंचाई और अन्य मशीनी क...