अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गैस के संकट से नवरात्रि और ईद को लेकर कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है। व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति तो सुचारू हो नहीं सकी है, घरेलू भी नहीं मिल पा रहा है। सिलेंडर नहीं मिल पाने से मिठाई की दुकानों पर ईद को लेकर वैराइटी भी सीमित कर दी गई हैं। उधर नवरात्रि में भी प्रसादी व भंडारे की बुकिंग आड़े आ रही है। 19 मार्च यानि आज से नवरात्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। वहीं 20 या 21 मार्च को ईद हो सकती है। दोनों पर्वों को लेकर बाजार में खूब रौनक है। रौनक के बीच कारोबारियों में टेंशन भी है। दरअसल अधिकतर बड़े मिष्ठान कारोबारियों के यहां व्यवसायिक सिलेंडरों का स्टॉक खत्म हो चुका है। वह वैकल्पिक संसाधनों से काम चला रहे हैं। मिठाई कारोबारी जितेन्द्र वार्ष्णेय बताते हैं कि अन्य मिठाईयों की तुलना में सोनपापड़ी व छैन...