बागेश्वर, अप्रैल 1 -- बागेश्वर। रसोई गैस सिलेंडर के लिए नगर में सुबह से ही लाइन लगने लगी है। बुधवार को तहसील मार्ग पर गैस वितरण तय था। खाली सिलेंडर लेकर लोग सुबह सात बजे से लाइन में लग गए, लेकिन गैस की गाड़ी साढ़े दस बजे पहुंची। वाहन आते ही लोग गैस लेने उमड़ पड़े, लेकिन वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने पास में ही बनी पार्किंग में गैस का वाहन भिजवाया। वहां से गैस वितरण हुआ। उसके बाद जाम की स्थिति भी कम हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...