रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में गैस को लेकर शनिवार को जीआईसी के निकट लंबी कतार लगी रही। तड़के से ही उपभोक्ता लाइन में लग गए। गैस नहीं मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने मौके पर पहुंचकर पूर्ति निरीक्षक रिहाना कुरैशी एवं केके बिष्ट से वार्ता कर व्यवस्था सुधारने की मांग की। पूर्ति निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों के लिए, अलग-अलग दिन निर्धारित किए जाएंगे। इससे वितरण प्रक्रिया में सुधार आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...