लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) ने घरेलू गैस की किल्लत से कर्मचारियों को हो रही गंभीर परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण कर्मचारी बड़ी संख्या में गैस एजेंसियों के बाहर घंटों तक लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। इससे वे समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनके सामने बड़ी दुविधा की स्थिति पैदा हो गई है। इप्सेफ के अनुसार वर्तमान में सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में यदि कर्मचारी गैस लेने के लिए लाइन में लगते हैं तो कार्यालय में समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाते। इसका सीधा असर उनके वेतन और सेवा रिकॉर्ड पर पड़ सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्ह...