प्रयागराज, मार्च 16 -- शहर के स्ट्रीट फूड वेंडरों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से एलपीजी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। आजाद स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर यूनियन से सम्बद्ध हॉकर्स ज्वॉइंट एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में स्ट्रीट फूड वेंडरों ने जिलाधिकारी को बताया कि एलपीजी नहीं मिलने से उनका कारोबार बंद हो रहा है। पीएम स्वनिधि के तहत बैंकों से कर्ज लेने वाले वेंडरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। वेंडरों ने कहा कि प्रतिदिन कमाने-खाने वाले परिवार संकट की चपेट में आए हैं। एलपीजी नहीं मिलेगा तो परिवार भुखमरी की कगार पहुंच जाएगा। कई स्ट्रीट फूड वेंडर अपना कारोबार बदल चुके हैं। मजबूरी में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लगातार भट्ठी का उपयोग करने पर प्रदू...