नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- राजस्थान में रसोई गैस को लेकर हालात अचानक गंभीर मोड़ पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात-खासतौर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव-का असर अब आम आदमी की रसोई तक दिखने लगा है। राज्य में LPG संकट इतना गहरा गया है कि तेल कंपनियों ने नए घरेलू गैस कनेक्शन फिलहाल बंद कर दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं-जैसे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक-को अभी भी नए कनेक्शन मिल रहे हैं। लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।14 लाख उपभोक्ता अब भी कतार में राज्य की प्रमुख तेल कंपनियों-IOCL, BPCL और HPCL-के अनुसार, राजस्थान में इस समय करीब 14 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जो गैस सिलेंडर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। IOCL के स्टेट कॉर्डिनेटर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज गुप्ता के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.