रांची, मार्च 8 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। होली के समय से ही गैस की नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता रोजाना डीलर के कार्यालय और गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस के लिए की गई ऑनलाइन बुकिंग भी स्वतः रद्द हो जा रही है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कई लोग मजबूरी में पड़ोसियों से सिलेंडर लेकर काम चला रहे हैं। एक गैस डीलर ने बताया कि होली के कारण कई ड्राइवर और मजदूर छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे गैस की ढुलाई प्रभावित हुई है। इसके कारण जिले में आपूर्ति बाधित हो गई है। गैस की कमी के कारण कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.