सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अब तक रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए ही जिले में लाइन लग रही थी, लेकिन अब पेट्रोल के लिए पंपों पर कतारें हैं। शहर के दो पंपों पर तेल नहीं है। पेट्रोल, डीजल लेने के लिए लोग पेट्रोल पंपों पर जमा हैं। शहर से लेकर पूरे जिले में यही हाल है। शहर के दो पंप बंद हो गए हैं। जहां है, वहां मारामारी मच गई है। वाहन लेकर लोग पहुंच रहे हैं। बहुत से लोग छोटे-बड़े गैलन में तेल लेने पहुंच रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि जो भी ऑयल डिपो हैं, उनकी उधारी पर रोक लगने से समस्या आ रही है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.