गौरीगंज, मार्च 26 -- अमेठी। संवाददाता गुरुवार को गैस सिलेंडर के बाद अचानक पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। कुछ पंप पर ईधन न होने की बात ने आग में घी का काम किया। नतीजन जहां ईधन मिल रहा था, वहां वाहनों की बड़ी कतारें लगने लगी।जिला मुख्यालय पर सुबह किसान तेल आपूर्ति केंद्र पर ईंधन नहीं था। जामो रोड स्थित प्रताप फिलिंग स्टेशन पर मशीन खराब होने की बात कहकर दोपहर तक सप्लाई नहीं शुरू की गई। रघुनाथ फिलिंग स्टेशन पर भी दोपहर तक ईधन नहीं मिल रहा था। नतीजन पूरी भीड़ किसान सेवा केंद्र अमेठी रोड पेट्रोल पंप पर एकत्र होने लगी। वहां भीड़ को देखते हुए दो पहिया वाहन के लिए अधिकतम दो सौ रुपये का जबकि चार पहिया वाहन के लिए पांच सौ रुपये का ही पेट्रोल देने का नोटिस लगा दिया गया। एक बजे वहां भी सप्लाई बाधित हो गई। बाईपास स्थित लालता फिलिंग स...