लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर भी चिंता के बादल मंडराने लगे हैं। तेल कंपनियों द्वारा पंप संचालकों को उधारी सुविधा बंद कर देने से स्थिति और कठिन हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी रिटेल आउटलेट पर क्रेडिट और ड्राफ्ट ऑन डिलीवरी की सुविधा फिलहाल बंद कर दी गई है। इस कारण पंप संचालकों को पेट्रोल-डीजल मंगाने के लिए पहले से ही नकदी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसके बावजूद भी मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे पंप संचालकों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ने लगी है। पेट्रोल पंप संचालक अपूर्वा पोद्दार ने बताया कि तेल कंपनियों को एडवांस भुगतान करने के बाद भी पूर्व की तुलना में आधी आपूर्ति ही मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पेट्रोल पम्प स...