लखनऊ, मार्च 10 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी में गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं टेंपों पर मिट्टी का चूल्हा लेकर सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि गैस सिलिंडर महंगा होने के कारण आम परिवारों को फिर से पुराने तरीके से खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना था कि बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है और गैस सिलिंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। स्थानीय कस्बे में बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों को लेकर महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर महिलाओं ने कस्बे में जोरदार प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.