पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अमेरिका इजराइल और ईरान के युद्ध के बीच पलामू में खासकर कॉमर्शियल गैस के किल्लत अभी भी बरकरार है। कॉमर्शियल गैस न के बराबर आपूर्ति होने से होटल,रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक गैस सिलेंडर के विकल्प के रूप में कोयल की आगे बढ़ गए हैं। कोयला भी मुश्किल से मिल रहा है। चोरी छुपे कोयला मिलने के कारण उंचे दामों में होटल संचालकों को खरीदना पड़ रहा है। कोयल पहले 12 से 15 रुपए किलो मिलता था,परंतु वर्तमान समय में कोयला 20 रुपए प्रतिकिलो मिल रहा है। इसका असर मिठाईयों पर भी पड़ गया है। अधिकांश मिठाईयों के दाम में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाईन में संचालित होटल के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि कार्मिशल गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण अब मिट्टी के चुल्हा और पत्थर कोयला का इस्तेमाल कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.