मोतिहारी, मार्च 13 -- पताही, निज संवाददाता। पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रकाश इंटर प्राइजेज नामक दुकान के गोदाम को शुक्रवार को गुप्त सुचना के आधार पर प्रभारी बीडीओ सह आरओ अनिल कुमार ने छापेमारी कर 30 घरेलु गैस सिलेंडर, 04 व्यावसायिक सिलेंडर और तीन छोटा सिलेंडर को जप्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। आरओ अनिल कुमार ने बताया की गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी की पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित एक सीमेंट गोदाम में बड़ी मात्रा में गैस का अवैध भण्डारण किया गया है। इसपर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी में प्रकाश इंटर प्राइजेज नामक दुकान के सीमेंट गोदाम से 30 घरेलू सिलेंडर, 04 व्ययसायिक सिलेंडर व 03 छोटा सिलेंडर मिला है। इसके बाद सभी 37 सिलेंडर को जप्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिक...