सीवान, मार्च 31 -- गुठनी, एक संवाददाता। गैस सिलेंडर की किल्लत से दुकानदारों पर काफी असर पड़ा है। खासकर छोटे दुकानदारों के सामने भूमखमरी की नौबत आ खड़ी है। इसमें भुजा, पकौड़ी, चाय, अंडा, और चाइनीज फूड के दुकानदार है। करीब दो दर्जन से अधिक दुकानदारों की दुकान ठप हो गई है। चाय दुकानदार इंदल मौर्य, उपेन्द्र मौर्य, रोहित साहनी, लालबाबू गुप्ता, बेचन भगत, ललन भगत, रामेश्वर भगत, घना मद्धेशिया, राजेश कुमार, श्रीराम कानू, बिकास कानू, राजेश कानू ने बताया कि अब ग्राहकों को लेकर चिंतित है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर औने पौने दाम पर मिलने से सारा दुकानदारी चौपट हो गई है। न तो समय से कोयला और लकड़ी मिल पा रही है और न ही अभी तक किसी तरह के सिलेंडर मिलने की उम्मीद है। परिवार में दुकान बंद होने से आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है। इसमें राशन, सब्जी, बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.