महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रसोई गैस की महंगाई के विरोध में कांग्रेसी गुरुवार को सड़क पर उतरे। आनंदनगर में कांग्रेसियों ने विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में विष्णु मंदिर तिराहे से शुरू विरोध मार्च तहसील परिसर पहुंचा। यहां आक्रोश सभा करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विष्णु मंदिर तिराहे से निकला विरोध मार्च आंबेडकर तिराहा होते हुए तहसील परिसर फरेंदा पहुंचा। यहां आक्रोश सभा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में एलपीजी का स्टॉक केवल 10 दिनों में खत्म हो जाएगा और अप्रैल से एलपीजी उपलब्...