मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस की बिहार इकाई के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पासवान तथा कार्यकारी अध्यक्ष एनामुल हक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कथित भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर के कोरा मैदान में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष आशोक पासवान ने देश में उत्पन्न गैस सिलेंडर संकट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है और लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गैस के लिए लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत की खबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.