श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में बेचैनी है। लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए डीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने जिलेवासियों से अपील की है। डीएम का कहना है कि गैस की आपूर्ति नियमित है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में करीब दो लाख 3500 उज्ज्वला गैस कनेक्शन मौजूद हैं। सभी उपभोक्ताओं तक गैस उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। डीएम ने बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 25 दिन के अंतराल पर व सामान्य उपभोक्ताओं को 30 दिन के अंतराल पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही तेल कंपनियों के साथ समन्वय कर आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही लोग घबराहट में अनावश्यक भीड...