गैस की दिक्कत की शिकायतें अब कंट्रोल रूम नहीं आ रहीं
भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर। जिले में गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है, बल्कि नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने विज्ञप्ति में बताया कि होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। बुकिंग की अपेक्षा ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर की डिलीवर की जा रही है। विवाह एवं शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति और उपलब्धता की मॉनिटरिेंग अनुमंडल स्तर पर की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06412402871 पर अब शिकायतें नहीं आ रही हैं। यह भी पढ़ें- गैस की दिक्कत की शिकायतें अब कंट्रोल रूम नहीं आ रहीं यह भी पढ़ें- सेतु के क्षतिग्रस्त होने से जिले में पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कमी नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.