नैनीताल, मई 3 -- भवाली, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सह प्रभारी कुमाऊं मंडल अखिलेश सेमवाल ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और अनियमित आपूर्ति को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गैस की उपलब्धता सुचारू नहीं है, जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि गैस के दाम लगातार बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का खर्च बढ़ गया है। मजबूरी में व्यापारियों को अपने मेन्यू के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। सेमवाल ने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही तो रेस्टोरेंट में ग्राहकों की संख्या घट सकती है, जिससे पूरे व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल गैस की बढ़ी कीमतों से बिगड़ सकता है जायका उन्होंने सरकार से ...