हजारीबाग, मार्च 15 -- बड़कागांव प्रतिनिधि अमेरिका, ईरान की युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर अफवाह है। वही बड़कागांव प्रखंड में गैस की आपूर्ति हिंदुस्तान पैट्रोलियम जय माता दी एचपी गैस द्वारा घर-घर दी जा रही है। बड़कागांव जय माता दी एचपी गैस के संचालक प्रेमलता कुमारी ने बताया कि गैस की किलत को लेकर अफवाह है। लोग इस अफवाह में ना पड़े ।गैस के आपूर्ति ग्राहकों को घर-घर में जाकर की जा रही है। प्रेमलता कुमारी ने बताया ओटीपी दीजिए और गैस ले जाइए। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए ओटीपी सिस्टम लाया गया है।गैस लेने के लिए ओटीपी ग्रामीण क्षेत्र के लिए पहले 18 दिन का समय था। अब 45 दिन का ओटीपी हो गया। जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन का समय दिया गया हैं।उन्होंने कहा कि लोग अफवाह में न जाए। गैस हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.