हापुड़, मार्च 11 -- आम आदमी पार्टी परतापुर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पश्चिमी प्रांत की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में आगामी 14 तारीख को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। सीएम चौहान ने कहा कि एक ओर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने अधिकांश वादे पूरे करते हुए जनता को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें जनता को परेशान करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना काल के दौरान भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हि...