सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में गैस की किल्ल्त, बिजली व गैस महंगा करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने पार्टी के झंडे, बैनर के साथ गुरुवार को प्रदर्शन किया, साथ ही पीएम के पुतला दहन किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि यह किल्लत कोई संयोग या प्राकृतिक आपदा नहीं, यह केंद्र सरकार की असफल विदेश नीति का नतीजा है। कांग्रेस के महाराजगंज अध्यक्ष जवाहर भाई ने कहा कि रसोई की आग महंगी होने से गरीब परिवार, किसान परिवार और मध्यम वर्ग पूरी तरह त्रस्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी हाल में कुछ कटौती हुई, लेकिन बहुत देर से और बहुत कम। बहरहाल, महाराजगंज, दरौंदा, बड़हरिया, हुसैनगंज,भगवानपुर हाट, जीरादेई, गुठनी, गोरियाकोठी, बसंतपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.