कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार। वरीय संवाददाता जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग लगातार सक्रिय है। सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 11,668 एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गैस की उपलब्धता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।जिला आपूर्ति प्रशाखा से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिले के गैस गोदामों में 9,974 घरेलू (14.2 किलो) और 470 कॉमर्शियल (19 किलो) सिलेंडर का प्रारंभिक भंडार उपलब्ध था। इसके साथ ही गैस कंपनियों से 1,694 सिलेंडर की आपूर्ति भी प्राप्त हुई। इस तरह कुल उपलब्ध स्टॉक से दिनभर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।रिपोर्ट के अनुसार कटिहार, बरारी, कोढ़ा, ...