कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटिहार में एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को लगातार गैस उपलब्ध कराई जा रही है।प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को कुल 17 हजार एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से लगभग 7 हजार उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गैस से लदी गाड़ियां विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों में पहुंच रही हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था लगातार सामान्य हो रही है।उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है, जबकि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहो...