बगहा, मार्च 16 -- बेतिया, नगर प्रतिनिधि। प्रशासन भले ही रसोई गैस की किल्लत से पल्ला झाड़ रहा हो। लेकिन हकिकत कुछ और बयान कर रही है। घरेलु गैस के किल्लत के कारण लकड़ी के चुल्हा ही सहारा बना हुआ है। कही कही इलेक्ट्रिक चुल्हा से खाना बन रहा है तो कही लकड़ी का चुल्हा से खाना बनाया जा रहा है। रसोई गैस के किल्लत के कारण शहर के कई स्ट्रीट वेंडर व होटल ठप हो गया है। सुप्रिया सिनेमा रोड में हर रोज लगने वाले कई स्ट्रीट वेंडर बंद पड़े है। वही कलेक्ट्रेट के समीप लगने वाले स्ट्रीट वेंडर भी गैस कि किल्लत के कारण ठप है। दुकानदार ने संतोष प्रसाद ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर मिल नही रहा है। घरेलु गैस का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। ऐसे में जबतक कमर्शियल सिलेंडर मिल नही जाता है तबतक दुकान बंद रहेगा। हालांकि गैस किल्लत का असर आम घरों पर भी पड़ रहा है। सागर पोखरा...