अयोध्या, मार्च 11 -- अयोध्या, संवाददाता। वर्तमान में मध्य पूर्व में चल रहे ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर कामर्शियल और रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर पड़ा है। एलपीजी सिलेंडर के अभाव में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के सामने रोजी रोजगार का भी संकट खड़ा हो गया है। इस संकट से स्ट्रीट फूड विक्रेता, होटल और छोटे रेस्टोरेंट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई स्थानों पर आपूर्ति न होने के कारण दुकानें बंद करने या पारंपरिक चूल्हों का उपयोग करने पर दुकानदारों व होटल संचालकों को मजबूर होना पड़ा है। होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस की भारी किल्लत और बढ़ी हुई कीमतों के कारण विकल्प के तौर तंदूर और भट्ठियां खरीदनी शुरू कर दी है। मांग को बढ़ता देख कोयले की भट्ठियों की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं कई...