फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और गैस संकट का असर स्मार्ट सिटी लोगों पर गहराता जा रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों ने रविवार को वीकेंड मजा किरकिरा कर दिया। सेक्टर-12 टाउन पार्क, एनआईटी स्थित रोज गार्डन के बाहर लगने वाली रेहड़ियां धीरे-धीरे कम होने लगी है। वहीं आसपास खुले रेस्तरां में कहीं महंगे जायके ने खलल डाला है तो कहीं जायके से मनचाहे व्यंजन गायब गया है, जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। शहर में सेक्टर-12 और 31 स्थित टाउन पार्क, एनआईटी स्थित रोजगार्डन, बड़खल झील आदि पर रोजाना हजारों लोग परिवार के साथ सैर-सपाटे और पिकनिक के लिए आते हैं। खासकर शनिवार-रविवार को यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। साथ ही यहां फूड स्ट्रीट्स पर रौनक देखते ही बनती थी, वहां अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.