मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के दौरान गैस संकट के बीच प्रदेश में रहने वाले प्रवासियों की नौकरियां जाने लगी है। वे बेरोजगार होकर घर लौट रहे हैं। इस संकट में उन्हें लौटने के लिए ट्रेनों में आरक्षित टिकट तक नहीं मिल रहा है। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची अंत्योदय एक्सप्रेस से लौटे 70 से अधिक प्रवासियों ने अपनी नौकरी जाने की दुखभरी कहानी सुनाई।मुंबई के मलाड स्थित एक होटल में मधुबनी जिले के खिरहर भगनटोल का विकास यादव कूक था। गैस संकट में उसकी नौकरी चली गई। जंक्शन पर उसने बताया कि उसके साथ गांव के छह युवकों की नौकरी खत्म हो गई है। बताया कि गैस संकट के कारण होटल बंद हो गया। मालिक ने हाथ खड़े करते हुए घर लौट जाने को कहा। होटल बंद होने के बाद रहने...