गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम,संवाददाता। शहर की गलियों से लेकर पॉश बाजारों तक सजी मिठाई की दुकानों पर इन दिनों थोड़ी रौनक भी कम है और कारोबार के पीछे बढ़ती लागत की चिंता भी साफ दिख रही है। सदर बाजार, सेक्टर-14, सेक्टर-31, न्यू गुरुग्राम और सोहना रोड जैसे इलाकों में छोटे-बड़े सैकड़ों मिठाई प्रतिष्ठान शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में व्यस्त हैं, लेकिन व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने से इनकी मिठास पर असर पड़ने लगा है। उत्पादन लागत बढ़ने के चलते दुकानदारों को मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं, जिसका असर अब ग्राहकों की खरीदारी पर भी दिखने लगा है। व्यापारियों के अनुसार, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में हाल ही में 200 बढ़ोतरी हुई है, जबकि छोटे सिलेंडर भी करीब 50 रुपये महंगे हो गए हैं। गैस मिठाई बनाने का सबसे अहम हिस्सा है। खोया पकाने से लेकर चाशनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.