गैस की किल्लत से महंगी हुई मिठाई
औरैया, मार्च 26 -- औरैया, संवाददाता। जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर अब बाजार में साफ नजर आने लगा है। ईंधन संकट और बढ़ती लागत के चलते मिठाइयों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। दिबियापुर, फफूंद, बिधूना और औरैया शहर में मिठाई विक्रेताओं ने अलग-अलग वैरायटी पर 20 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। मिठाई कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित है। मजबूरी में उन्हें महंगे दामों पर वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार, लागत में बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। कुछ दुकानदार बिजली के उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उसमें भी खर्च कम नहीं पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.