कानपुर, मार्च 25 -- खाड़ी युद्ध के चलते बनै गैस के संकट ने जिले के भी उद्योगों को प्रभावित किया है। यहां काम करने वाले बाहरी श्रमिकों को अब गैस उपलब्ध न होने के कारण काम छोड़कर वापसी करनी पड़ रही है तो चल रही ईकाईयों में श्रमिकों का संकट खड़ा होने लगा है। रनियां औद्योगिक क्षेत्र की तमाम छोटी बड़ी औद्योगिक इकाईयों में हजारों श्रमिक बाहर से आकर यहां किराये के कमरे लेकर काम करते हैं। खाड़ी युद्ध के बाद अब तक कमरों पर खुद खाना बनाने वाले इन श्रमिकों के सामने समस्या पैदा हो गई है। खाने का संकट आते ही श्रमिक काम छोड़ घर वापसी करने लगे तो कई इकाईयों में भी श्रमिकों का संकट खड़ा हो गया है। रनियां की श्याम पैकेजिंग फैक्ट्री में 25 श्रमिक काम करते थे। श्रमिकों के सामने समस्या आई तो 15 अब तक काम छोड़कर जा चुके हैं। फैक्ट्री के मालिक जयकिशन अग्रवाल ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.